स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC JE Answer Key 2025 (Civil, Mechanical & Electrical) Examination 2025 के Paper-1 की टेंटेटिव आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपनी SSC JE Answer Key 2025 और Response Sheet ऑनलाइन देख सकते हैं।
SSC JE परीक्षा 2025 – महत्वपूर्ण जानकारी
SSC JE Paper-1 परीक्षा का आयोजन 03 दिसंबर 2025 से 06 दिसंबर 2025 और 13 दिसंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की और प्रश्न पत्र सह रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करा दी है।
SSC Junior Engineer Answer Key 2025 कैसे देखें?
उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर:
अपना Registration Number
और Password का उपयोग करके लॉग-इन कर सकते हैं।
लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपने प्रश्न, दिए गए उत्तर और आयोग द्वारा सुझाए गए उत्तर देख सकते हैं।
SSC JE Answer Key 2025 पर आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?
अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 19 दिसंबर 2025 शाम 06:00 बजे से 22 दिसंबर 2025 शाम 06:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क
केवल ऑनलाइन मोड से ही आपत्ति स्वीकार होगी
तय समय के बाद कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना
चैलेंज मॉड्यूल में प्रश्नों का क्रम परीक्षा से अलग हो सकता है
रिस्पॉन्स शीट केवल व्यक्तिगत उपयोग और स्वयं के विश्लेषण के लिए है
निर्धारित समय के बाद SSC Junior Engineer Answer Key 2025 उपलब्ध नहीं रहेगी
Important links
| apply online | click here |
| official notification | click here |
| official website | click here |