Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) ने UP Technical Education Teaching Service Examination 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण पदों पर की जाएगी। कुल 513 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
UP Technical Education Teaching Service Examination 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 02 दिसंबर 2025
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 02 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 02 जनवरी 2026
- एप्लीकेशन करेक्शन की अंतिम तिथि: 09 जनवरी 2026
इस भर्ती की परीक्षा तिथि आयोग आगे जारी करेगा, जो ई-एडमिशन कार्ड पर उपलब्ध होगी।
OTR अनिवार्य – आवेदन से पहले जानें
UP Technical Education Teaching Service Examination 2025 के लिए आवेदन करने से पहले OTR करना अनिवार्य है।
- जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, उन्हें आवेदन करने से 72 घंटे पहले https://otr.pariksha.nic.in पर जाकर OTR नंबर प्राप्त करना होगा।
- OTR मिलने के बाद ही उम्मीदवार https://uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्तियाँ – 513 पद
इस परीक्षा के माध्यम से तकनीकी शिक्षा विभाग में कुल 513 शिक्षण पद भरे जाएंगे।
वास्तविक पदों का विस्तार UPPSC के आधिकारिक विज्ञापन के Appendix–4 में दिया गया है।
आवश्यकता के अनुसार रिक्तियाँ बढ़ या घट सकती हैं।पद का प्रकार एवं वेतनमान
- पद वर्ग: Group-B (Gazetted)
- वेतनमान: Level–9A (एंट्री पे ₹56,100/-)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/OBC/EWS | ₹225/- |
| SC / ST | ₹105/- |
| PwD | ₹25/- |
| Ex-Servicemen | ₹105/- |
| महिला / FF Dependent / Sports Person | अपनी मूल श्रेणी के अनुसार |
चयन प्रक्रिया – UP Technical Education Teaching Service Examination 2025
इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा + इंटरव्यू में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- आवेदन में दर्ज जन्मतिथि, श्रेणी, पता, EWS/OBC प्रमाण आदि विवरण अंतिम तिथि तक ही मान्य होंगे।
- गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा उम्मीदवार भविष्य की परीक्षाओं से 5 वर्ष तक डिबार भी किया जा सकता है।
- दस्तावेज़ सत्यापन के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- यदि कोई उम्मीदवार अपूर्ण जानकारी देता है या आवश्यक दस्तावेज़ समय पर नहीं प्रस्तुत करता है, तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (How to Apply)
- सबसे पहले OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें – https://otr.pariksha.nic.in
- UPPSC वेबसाइट खोलें – https://uppsc.up.nic.in
- UP Technical Education Teaching Service Examination 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म चुनें।
- सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें व शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| कार्य | लिंक |
|---|---|
| OTR Registration | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Official Notification (PDF) | UPPSC वेबसाइट पर उपलब्ध |